हमारे बारे में

Karnisena celebration in womens day.

करणी सेना क्या है?

करणी सेना भारत की सबसे बड़ी सामाजिक संगठन है,जो भारत के सर्व समाज के लिए, अन्याय के विरुद्ध आम जनमानस के लिए कार्य करती है। करणी सेना का गठन सूरजपाल अम्मू जी ने किया है। करणी सेना आज भारत के 22 राज्यो में लोगो की सेवा में कार्यरत है। करणी सेना की शाखाएं भारत के बाहर विदेशों में भी है। करणी सेना का नारा है कि " हम जोड़ते है,तोड़ना सीखा ही नहीं" इसी सिद्धांत के साथ करणी सेना पूरे भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है। आप भी करणी सेना से जुड़ कर समाज और राष्ट्र के कल्याण में भागीदारी बने।

About karnisena

हम क्या करते है?

करणी सेना का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रवादी प्रवृत्तियों को जागृत कर भारत में हिंदूवाद की स्थापना करना है। करणी सेना भारत के सनातनियो को एकजुट कर भारत को उन्नति के मार्ग पर ले जाना है। भारतवर्ष में कोई विपदा या मुसीबत आ जाने पर करणी सेना संगठन आर्थिक व शारीरिक सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। करणी सेना का प्रमुख उद्देश्य भारत के लोगो की खुशहाली तथा सनातन संस्कृति की जड़ों को पुनः स्थापित करना है। करणी सेना ऐसा संगठन है जिसने जातिवाद,भेदभाव और उच नीच से ऊपर उठ कर हमेशा समाज के सभी वर्गों के लोगो के लिए कार्य किया है। यह संगठन देश में आने वाली किसी भी समस्या के सामने चट्टान बन खड़ा रहने को तैयार रहता है।

 

क्या है विशेषता?

हमारी संगठन किसी खास जाति विशेष के लिए कार्य न कर के भारतवर्ष के आम जनमानस की तकलीफों को अपना समझ कर कार्य करता है। यह संगठन भारत के युवाओं,गरीब और लाचार तथा विधवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य करती है। भारतवर्ष के गरीब लोगो के बच्चो के लिए शिक्षा उपलब्ध कराना भी हमारा कार्य है। हमारा संगठन विज्ञान,कला और संस्कृति और कृषि और चिकित्सा विज्ञान से जुड़े लोगो के लिए छात्रवीर्ति दिलवाने का कार्य करती है। हमारा संगठन हिंदू संस्कृति को पुनः उजागर करने के लिए कार्यरत है।

संस्था से जुड़े:– भारतवर्ष में जो समस्याएं है,उनसे निपटना एक इंसान के वश में नही है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने ये संस्था शुरू की है। अगर आपको करणी सेना का लक्ष्य सही लगता है तो आप इस का जिक्र अपने दोस्तो से जरूर करे। हमारी संस्था के इस वेबसाइट के जरिए आप अपने इर्द गिर्द हो रहे कार्यक्रम की जानकारी ले सकते है। अगर आप हमारे संस्था के स्वयंसेवक बनना चाहते है तो वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म को भरे। देश में एक स्थायी बदलाव लाने के लिए हमारा सहयोग करे।

karnisena mein sehyog kare

सहयोग करे।

हमारी विचारधारा:

धर्म: जिसे मनुष्य अपने अंदर धारण कर सके वो धर्म है,धर्म को आप गुण भी कह सकते है। एक बेहतर राष्ट्र और संस्कृति बनाने की कल्पना धर्म स्थापना के बिना पूर्ण नहीं है।

संस्कृति: संस्कृति के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है,स्वयं एक दिन भोजन कर भूखों को भोजन कराना,ऐसी मानवतावादी संस्कृति का परचम विश्व भर में स्थापित करना है।

इतिहास: जो देश अपना गौरवशाली इतिहास भूल कर दूसरो का इतिहास जानता हो,उसकी पहचान के समान होती है,भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित कर इससे लोगो को अवगत कराना है।

न्याय: न्याय से वंचित गरीबों को न्याय दिलाना हमारा संकल्प है।

रोजगार: गरीबों,विधवाओं और युवाओं के लिए आजीविका अवसर उपलब्ध कराना हमारा संकल्प।

शिक्षा: स्कूल,कॉलेजों को सहयोग कर उन्हे शसक्त करना हमारा संकल्प।

स्वास्थ्य: शास्त्रों में लिखा है, "पहला सुख, निरोगी काया" इस क्रम में स्वस्थ भारत हमारी वरीयता।

खेल: शारीरिक रूप से बलवान राष्ट्र ही समस्याओं का सामना कर पाएगा,इस हेतु खेलो को बराबर प्राथमिकताएं देना हमारा संकल्प.